तुषार घाडीगांवकर सुसाइड केस में नया खुलासा, क्या डिप्रेशन में आकर एक्टर ने ली खुद की जान?

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Jun, 2025 12:36 PM

new revelation in tushar ghadigaonkar suicide case

मराठी फिल्म इंडस्ट्री से बीते दिन खबर आई थी कि मशहूर एक्टर तुषार घाडीगांवकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 34 साल के तुषार ने आत्महत्या कर खुद की जान ले ली। उनके दोस्त और एक्टर अंकुर विठ्ठलराव वाधवे ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए एक्टर के निधन की पुष्टि की...

मुंबई. मराठी फिल्म इंडस्ट्री से बीते दिन खबर आई थी कि मशहूर एक्टर तुषार घाडीगांवकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 34 साल के तुषार ने आत्महत्या कर खुद की जान ले ली। उनके दोस्त और एक्टर अंकुर विठ्ठलराव वाधवे ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए एक्टर के निधन की पुष्टि की थी। वहीं, अब हाल ही में इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया कि तुषार घाडीगांवकर शराब की लत से जूझ रहे थे। वह पिछले करीब एक साल से डिप्रेशन में चल रहे थे।

  


मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि एक्टर तुषार घाडीगांवकर को शराब की लत थी और वह पिछले करीब एक साल से डिप्रेशन में चल रहे थे। एक्टर की फैमिली से उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। हालांकि फैमिली ने किसी पर शक का संदेह नहीं जताया है और न ही इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर तुषार घाडीगांवकर 20 जून को अपने मुंबई स्थित घर में डेड पाए गए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें मुख्य कंट्रोल रूम में से एक मैसेज मिला था जिसमें बताया गया था कि मुंबई के गोरेगांव पश्चिम में राम मंदिर, रूम नंबर 102, आर 4 में एक व्यक्ति बेहोश हालत में मिला है। उसके लिए पुलिस की हेल्प चाहिए है।  जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें एक्टर बेहोशी हालत में मिले। मौके पर पुलिस उन्हें ट्रामा केयर सेंटर लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उनकी जांच की और उसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!